जगत प्रकाश नड्डा ने की डॉ राजीव बिंदल से वीडियो कॉन्फ्रेंस पर वार्ता ,भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कार्यों को नड्डा ने सराहा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने बताया कि भाजपा राष्टीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नडडा ने वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष भाजपा डा. राजीव बिन्दल व अन्य प्रदेश अध्यक्षों से लगभग 2.30 घंटा वार्ता की। प्रदेश में कोराना से उत्पन्न स्थिति, सरकार, प्रशासन और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली।
28 मार्च से 7 अप्रैल तक प्रदेश भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कार्यों की जगत प्रकाश नड्डा ने मुक्त कंठ से सराहना की और विशेष तौर पर अन्य राज्यों को फेस कवर बनाने के लिए हिमाचल माॅडल को अपनाने की सलाह दी। नड्डा ने हिमाचल सरकार एवं प्रशासन के कार्य की उंचे स्वर में प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को बधाई दी।
बिंदल ने कहा कि प्रदेश भाजपा कार्यकर्ताओं की प्रेरणा से पीएम केयर फंड में 35,93,785 रुपये व सीएम कोविड फंड में 1,34,64,515 रुपये जमा करए जा चुके हैं।

इसी प्रकार 1 लाख 44 हजार 23 भोजन पैकेट व 42 हजार 488 मोदी राशन किट वितरित की जा चुकी है। 2 लाख 35 हजार 922 फेस कवर बनाए जा चुके हैं।

जेपी नडडा ने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे भोजन सामग्री वितरण, पीएम और सीएम रिलीफ फंड, फेस कवर निर्माण का कार्य करते रहेंगे व प्रत्येक व्यक्ति को आरोग्य ऐप डाउनलोड करांएगे। हर कार्यकर्ता द्वारा 40 लोगों को पीएम केयर से जोड़ना होगा। स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस कर्मी सफाई कर्मी, प्रशासनिक अधिकारी, मीडिया, बैंक, पोस्ट आफिस कर्मियों के लिए थैंक गिविंग पत्र बनवाकर दस्तखत करवा कर भिजवाएं। नडडा ने कार्यकर्ताओं को कोरोना से लम्बी लड़ाई के लिए तैयार रहने का आहवान किया ।

डा. बिन्दल जी ने हिमाचल प्रदेश के लाखों कायकर्ताओं की ओर से उन्हें विश्वास दिलाया कि उनकी योजनाओं का अनुसरण होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *