तत्तापानी के समीप सतलुज नदी में गिरी कार, मां और बेटी की मौत

करसोग। करसोग उपमंडल के तत्तापानी पर बने पुल के समीप रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार में सवार मां और बेटी की मौत हो गई। ये कार करसोग से शिमला की ओर जा रही थी। गाड़ी में सवार पिता और बेटी को चोटें आई है। कार में एक ही परिवार के चार लोग सवार थे। इस वाहन को मालिक दीवान सिंह जोकि वर्तमान में नायब तहसीलदार निर्वाचन मंडी में कार्यरत है खुद चला रहे थे। सुन्नी पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक रविवार को दोपहर बाद स्विफ्ट कार नम्बर hp 31D 0170 करसोग से शिमला की ओर जा रही थी। तत्तापानी पुल क्रॉस करने के बाद सुन्नी की तरह गाड़ी ने करीब पौना किलोमीटर का सफर तय किया था कि कार में सवार सभी लोग खाना खाने के लिए फिर से तत्तापानी की ओर मुड़ गए, लेकिन कुछ दूरी तय करने के बाद कार अनियन्त्रित होकर रेलिंग के ऊपर से सतलुज नदी में जा गिरी। नदी में गाड़ी के गिरने की आवाज को सुनते ही आसपास के लोग घटना स्थल पर एकत्रित हो गए। जिसकी सूचना सुन्नी पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने तुरंत घटना स्थल पर पहुंच कर लोगों के सहयोग से गाड़ी में सवार चारों लोगों को बाहर निकाला और उपचार के लिए सिविल अस्पताल सुन्नी ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों की टीम ने मीना ठाकुर पत्नी दीवान सिंह ठाकुर उम्र 42 साल और नताशा ठाकुर पुत्री दीवान सिंह ठाकुर उम्र 13 वर्ष की ब्राट डेड घोषित कर दिया। वहीं दीवान सिंह उम्र 47 साल और विपाशा ठाकुर पुत्री दीवान सिंह ठाकुर को गाड़ी से सुरक्षित बाहर निकाला गया। दोनों को हादसे के दौरान कुछ चोटें आई है। दीवान सिंह तहसील निहरी डाकखाना झूंगी गांव चडोग के रहने वाले है। सुन्नी थाना के सब इंस्पेक्टर जयदेव ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *