शिवा महिला मंडल देहरी को समाज में अच्छा कार्य करने के लिए मिली 10 हजार की प्रोत्साहन राशि

करसोग। करसोग में समाज के लिए अच्छा कार्य करने पर शिवा महिला मंडल देहरी को पुरस्कृत किया गया है। करसोग के विधायक ने समाज कल्याण के लिए बेहतर कार्य करने पर 10 हजार की प्रोत्साहन राशि दी है। इसके अतिरिक्त महिला मंडल को भवन निर्माण के लिए 2 लाख की राशि देने की भी घोषणा की है। इसके लिए महिला मंडल ने विधायक का आभार प्रकट किया है। शिवा महिला मंडल देहरी गठन करीब दो साल पहले किया गया था। इसके बाद महिला मंडल की सभी सदस्य क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने और समाज कल्याण के लगातार कार्य कर रही है। महिलाओं ने नशे जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए भी अभियान चला रखा है। यही नहीं बेटी है अनमोल कार्यक्रम के तहत भी महिलाओं का योगदान सराहनीय रहा है। क्षेत्र में बेटी के जन्मदिन पर महिला मंडल की सभी सदस्य घर पर जाकर उत्सव मनाती है और बेटी के जन्मदिन की खुशी पर उपहार भी दिए जाते हैं। इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण के लिए भी महिलाएं बेहतरीन कार्य कर रही है। इसके लिए महिलाएं पौध रोपण सहित क्षेत्र में सफाई अभियान भी चला रही हैं। यही नहीं शिवा महिला मंडल की सदस्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए भी कार्य कर रही हैं। इसके लिए महिला मंडल का अभियान लगातार जारी है।

शिवा महिला मंडल देहरी की प्रधान बनिता शर्मा ने बताया कि महिला मंडल की बैठक हुई। जिसमें स्थानीय विधायक हीरालाल भी उपस्थित रहे। विधायक ने महिला मंडल ने अच्छे कार्य करने के लिए महिला मंडल को प्रोत्साहन राशि भी दी और भवन निर्माण के लिए दो लाख देने की घोषणा की। इसके महिला मंडल ने विधायक का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *