उत्तर प्रदेश में जंगल राज के चलते कोई भी सुरक्षित नही : राठौर

शिमला। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने उत्तर प्रदेश के हाथरस में   महिला के साथ हुई बर्बरता पर दुख प्रकट करते हुए कहा है कहा है कि उत्तर प्रदेश में जंगल राज के चलते कोई भी सुरक्षित नही है।उन्होंने कहा है कि महिलाओं के साथ बढ़ते अत्यचार और घिनौनी बलात्कार जैसी घटनाओं ने देश  को आज फिर जनझोड़ कर रख दिया है।

राठौर ने हाथरस की इस घटना में शामिल दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली पर संदेह व्यक्त करते हुए आरोप लगाया है कि राजनैतिक सरंक्षण के चलते देश मे अपराधियों के हौसले बेखोफ और बुलंद है।

राठौर ने हाथरस की इस पीड़ित महिला के आधी रात को किये गए अंतिम संस्कार पर भी हैरानी व्यक्त करते हुए कहा है कि यह कोई न्याय व्यवस्था नही है।पीड़ित परिवार के साथ यह एक बड़ा अन्याय किया गया है।पुलिस की इस कारवाई से साफ लगता है कि कहीं न कहीं साक्ष्यों को मिटा कर अपराधियों को बचाने की यह कोई कोशिश हो सकती है।

राठौर ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि उसके शासनकाल में देश मे अपराध बढ़ रहे है।उन्होंने कहा है देश की गम्भीर चुनोतियों से निपटने में भाजपा पूरी तरह विफल सावित हुई है।उन्होंने कहा है कि हाथरस की इस घटना ने देश मे महिला सुरक्षा की पूरी पोल खोल कर रख दी है।देश मे भाजपा का बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा आज फिर बेटियों के प्रति झूठा और थोथला साबित हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *