नरेंद्र बरागटा ने सुरेश कश्यप से विकासात्मक विषयों के संबंध में की भेंट


शिमला। मुख्य सचेतक हिमाचल प्रदेश नरेंद्र बरागटा ने आज सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप से विकासात्मक एवं अन्य विभिन्न विषयों के संबंध में भेंट की।
नरेंद्र बरागटा ने प्रदेश अध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यप का सेब के मुद्दों को उठाने के लिए धन्यवाद किया तथा सेब बाहुल्य क्षेत्र में बागवानी विश्वविद्यालय खोलने का आग्रह किया, जिसका प्रस्ताव बीते दिनों मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भी दिया गया है।
नरेंद्र बरागटा ने सांसद सुरेश कश्यप से जिला शिमला में पर्यटन की अपार संभावना को देखते हुए शिमला में हवाई अड्डे के विस्तार के लिए मामला भारत सरकार से समक्ष उठाने का भी आग्रह किया।
उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप से जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थिति को देखते हुए दो मंडल बनाने का सुझाव दिया ताकि कार्यकर्ताओं की बैठक करने पर मंडल बनने से पार्टी कार्यकर्ताओं को बैठकों में सहुलियत होंगी वहीं संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान होंगी।
नरेंद्र बरागटा ने अवगत करवाया की उनके विधानसभा क्षेत्र में निकट भविष्य में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा शिलान्यास किए जाएंगे, इस अवसर पर सांसद एवं प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप को भी निमंत्रण दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *