भाजपा देश मे लोकतंत्र व नागरिक अधिकारों का हनन कर रही है : कांग्रेस अध्यक्ष

शिमला। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने हाथरस में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व महासचिव प्रियंका गांधी को पीड़ित के घर जाने से रोकने इस दौरान पुलिस द्वारा उनके साथ धक्का मुक्की, दुर्व्यवहार कर उन्हें नीचे गिराने और चोटिल करने के बाद हिरासत में लेने की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि भाजपा देश मे लोकतंत्र व नागरिक अधिकारों का हनन कर रही है।
राठौर ने हाथरस की इस घटना को देश के लिए बहुत ही शर्मनाक बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था का जनाजा निकल चुका है।उन्होंने बलात्कार पीड़िता का आधी रात को अंतिम संस्कार करने पर घोर एतराज जताते हुए कहा कि यहां हिन्दू धर्म का घोर अपमान हुआ है। राठौर ने उत्तर प्रदेश में सरकार को बर्खास्त करने व राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग करते हुए राहुल व प्रियंका गांधी के साथ दुव्यर्वहार करने वाले दोषी अधिकारियों,पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग भी की है।उन्होंने कहा कि जहां रक्षक ही भक्षक बन जाये वहां कोई भी उम्मीद नही की जा सकती।इसलिए ऐसी सरकार को सत्ता में बैठने का कोई नैतिक अधिकार ही नही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *