कांग्रेस ने राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के साथ हुई बदसलूकी पर जताया कड़ा विरोध


शिमला। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज उत्तर प्रदेश की हाथरस की घटना व कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के साथ हुई बदसलूकी का कड़ा विरोध करते हुए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन से नाज व से डीसी कार्यालय तक एक धरना प्रदर्शन किया।इस दौरान वक्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा के शासन में जंगल राज चल रहा है,जहां लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है।उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व महात्मा गांधी की शिक्षाओं का अनुसरण कर रहा है,वहीं गांधी के देश मे आज बहु बेटियों को सरेआम बेइज्जत किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा की दमनकारी नीतियों से न तो डरेगी और न ही इसके आगे कभी झुकेगी।

उन्होंने नए कृषि कानून की भी कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने किसनों पर भी एक काला कानून थोप दिया है।उन्होंने कहा कि इस नए कानून से देश का किसान अपनी फ़सल को मजबूरी में बड़े व साहूकारों को सस्ते दामों में बेचने पर विबश होगा।उन्होंने कहा कि इस कानून में कहीं भी सरकारी खरीद या एमएसपी का कोई उल्लेख नहीं है।उन्होंने कहा कि देश का किसान चिन्ता में है।केंद्र सरकार उनकी किसी भी चिंता को दूर नही कर रही है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के किसानों के साथ खड़ी है और उनके साथ हो रहे अन्याय की लड़ाई को लड़ रही है।उन्होंने कहा कि यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी जबतक की यह कानून वापिस नही लिए जाते।

इससे पूर्व प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने राजीव भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।इस दौरान शिमला जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता की उपस्थित पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को शपथ दिलवाई।

इस मौके पर पूर्व विधायक आदर्श सूद,कांग्रेस सचिब हरिकृष्ण हिमराल,यशपाल तनाईक, वेद प्रकाश ठाकुर,बलदेव ठाकुर,आनंद कौशल,सोनिया चौहान, जितेंद्र चौधरी,पूर्व मेयर सोहन लाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल,एनएसयूआई अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष वीरेंद्र बांष्टु, आचार्य मस्त राम शर्मा, रामकृष्ण शांडिल,अशोक ठाकुर,सेन राम नेगी,दवेंद्र चौहान, नरेंद्र ठाकुर,जगदीश ठाकुर,जितेंद्र कुमार,मनोज अधिकारी, जसपाल,कांशी राम शर्मा, निर्मला ठाकुर, शांता राजटा, प्रभा वर्मा,बृंदा सिंह,विजेता चौहान सहित महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के सदस्यों सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *