कृषि कानून के विरोध में निकाली रैली

रिकांगपिओ। जिला किन्नौर कांग्रेस कमेटी ने जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में जिलाध्यक्ष उमेश नेगी की अध्यक्षता में कृषि कानून के विरोध में रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। किन्नौर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमेश नेगी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में पारित किया गया कृषि कानून किसान विरोधी है। इंटक जिलाध्यक्ष मान चंद ने भी इस कानून का विरोध जताया। प्रदर्शन में किन्नौर कांग्रेस प्रवक्ता डा. सूर्य बोरस नेगी, महासचिव निर्मल चंद्र, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज नेगी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप नेगी इंटक प्रदेश सचिव कुलवंत नेगी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *