हिमाचल में गर्मी का प्रचंड रूप, मॉनसून पड़ा कमजोर

शिमला। हिमाचल में गर्मी बढ़ने से लोगों की हालत ख़राब हो रही है। मानसून कमजोर पड़ने से गर्मी प्रचंड हो गई है। एक बार फ‍िर से लोगों के पसीने छूटने लगे हैं। वीरवार सुबह ही लोग गर्मी से बेहाल दिखे। लेकिन जिला कांगड़ा में मौसम ने अचानक करवट बदल ली। अचानक उमड़े बादलों में सूर्य देव गायब हो गए व बूंदाबांदी शुरू हो गई है। इससे गर्मी से काफी हद तक राहत मिली है।हिमाचल में 13 जून को मानसून सक्रिय हो गया था। उसके बाद एक सप्ताह बारिश होने के बाद मानसून भटक गया है और अब 30 जून तक बारिश होने की संभावना नहीं है। प्रदेश के मैदानी क्षेत्र के तहत ऊना शहर में बुधवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया। राज्य के 10 शहर ऐसे हैं, जहां पर अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ।मंगलवार को कल्पा व चंबा में बूंदाबांदी हुई थी। इसके अतिरिक्त निचले व मध्यम क्षेत्रों में गर्मी का प्रकोप बना हुआ है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह का कहना है कि मानसून 30 जून तक कमजोर रहेगा। इस दौरान यदि बारिश होती है तो पश्चिमी विक्षोभ के चलते हो सकती है।

तापमान की स्थिति

  • शहर, न्यूनतम, अधिकतम
  • शिमला, 17.8, 26.2
  • सुंदरनगर, 20.4, 34.9
  • भुंतर, 18.2, 34.5
  • कल्पा, 11.6, 24.5
  • धर्मशाला, 18.6, 30.8
  • ऊना, 24.2, 39.0
  • केलंग, 6.8, 21.8
  • सोलन, 19.4, 33.0
  • कांगड़ा, 21.9, 36.3
  • बिलासपुर, 24.2, 37.0
  • हमीरपुर, 24.4, 35.8
  • चंबा, 18.5, 35.4
  • डलहौजी, 17.1, 22.7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *