राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के निधन पर शोक जताया

शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राम विलास पासवान के निधन पर शोक व्यक्त किया है, जिनका गत सायं नई दिल्ली में निधन हो गया।

राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि राम विलास पासवान को दृढ़ प्रतिबद्धता और दलितों के उत्थान के लिए दी गई बहुमूल्य सेवाओं के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

राम विलास पासवान को समाजवादी आंदोलन का निष्ठावान समर्थक बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पासवान के निधन से, देश ने एक ऐसा नेता खोया है, जो समाज के कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए हमेशा खड़े रहे।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *