डाॅ सूनिल पटयाल बने हिमाचल प्रदेश कृषि सेवाएं संघ जिला कांगड़ा के अध्यक्ष

कृषि विभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों के हितों के लिए काम करने वाले हिमाचल प्रदेश कृषि सेवाएं संघ की ओर से शनिवार को जिला कांगड़ा के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। संघ के द्विवर्षिय चुनावों में उप निदेशक कांगडा डाॅ पीसी सेनी ने बतौर रिटर्निंग अफसर चुनावों को सफलतापूर्वक पूरा किया। इन चुनावों में डाॅ सूनिल पटयाल को संघ का अध्यक्ष चुना गया है। इसके अलावा डाॅ सपन ठाकुर को उपप्रधान, डाॅ पूनित डोगरा को महासचिव, डाॅ सुशील कुमार को कोषाध्यक्ष, डाॅ गौरव सूद को संयुक्त सचिव प्रैस, डाॅ नंदिनी कपूर को संयुक्त सचिव सामान्य, डाॅ राणो पठानिया को संयुक्त सचिव संगठन चुना गया है। संध के चुनावों के बाद एक जनरल हाउस का भी आयोजन किया गया। इसमें संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष डाॅ सुनिल पटयाल ने कहा कि संघ अधिकारियों और कर्मचारियों के हितों के लिए काम करेगा और उनके मुद्दों और पक्ष को सरकार के सामने मजबूती से रखेगा। उन्होंने कहा कि संघ में गतिविधियों को बढ़ाया जाएगा और इसमें कार्यकारिणी और संघ के सभी सदस्यों की राय ली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *