हिमाचल में कोरोना के 275 नए मामले, 234 हुए ठीक

शिमला। हिमाचल में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है । प्रदेश में कोरोना के 275 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, आज 234 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। इसके अलावा हिमाचल में आज चार कोरोना पॉजिटिव की जान गई है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 18797 पहुंच गया है। अभी 2680 एक्टिव केसहैं। अब तक 15827 लोग ठीक हो चुके हैं। हिमाचल में आज 2992 कोरोना सैंपल में से अब तक 2595 नेगेटिव रहे हैं। 221 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल में से 176 पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पिछले कल के पेंडिंग सैंपल से हैं।

हिमाचल में अब तक 3 लाख 43 हजार 186 कोरोना सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। मंडी में सबसे अधिक 84 मामले सामने आए हैं। शिमला में 49, सोलन में 29, कांगड़ा में 24, कुल्लू में 20, लाहुल स्पीति व सिरमौर में 16-16, बिलासपुर में 14, ऊना I में 13, चंबा में पांच, हमीरपुर में चार व किन्नौर में एक मामला आया है। मंडी के 50, कांगड़ा के 49, शिमला के 32, कुल्लू के 31, सोलन के 29, बिलासपुर के 20, ऊना के 11, सिरमौर के सात व चंबा के पांच कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं।

शिमला में 38 वर्षीय युवक की मृत्यु हुई है। मंडी में 57 वर्षीय महिला व 40 वर्षीय महिला ने दम तोड़ा है। यह सभी किसी ना किसी बीमारी से ग्रस्त थे। कांगड़ा जिला में 80 साल की बुजुर्ग की मृत्यु हुई है। बुजुर्ग बहमोली तहसील फतेहपुर का निवासी थे। बुजुर्ग का 15 अक्टूबर को टेस्ट पॉजिटिव आया था और होम आइसोलेशन में थे। पिछले कल बुजुर्ग की मृत्यु हो गई। हिमाचल में कोरोना मौत का आंकड़ा 261 पहुंच गया है।

जिला ऊना में कोरोना पॉजिटिव के 13 मामले सामने आए हैं।आज कोविड जांच के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेजे गए 196 सैंपल में से 12 पॉजिटिव, 183 सैंपल नेगेटिव और 01 सैंपल रिजेक्ट हुआ है। ऊना जिला में 29, 30, 32 और 54 वर्षीय चार पुलिस जवान कोरोना की चपेट में आए हैं। गगरेट उपमंडल के गोंदपुर बनेहड़ा में कोरोना के 07 मामले सामने आए हैं, जिसमें 65 वर्षीय व्यक्ति व उसकी 58 वर्षीय पत्नी, 30 वर्षीय युवक, 36 वर्षीय महिला और 42 वर्षीय महिला, उसकी 15 वर्षीय बेटी व 10 वर्षीय बेटा संक्रमित पाए गए हैं। वहीं सिविल अस्पताल अंब के नजदीक रहने वाली 31 वर्षीय युवती पॉजिटिव पाई गई है।

वहीं आज जिला में हुए रेपिड एंटीजेन में 34 सैंपल की जांच हुई जिसमें से एक पॉजिटिव मामला पाया गया है। ऊना उपमंडल के मलाहत की 52 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *