भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी आदित्य नेगी ने उपायुक्त शिमला का पदभार किया ग्रहण

शिमला।  भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी आदित्य नेगी ने आज यहां उपायुक्त शिमला का पदभार ग्रहण किया। आदित्य नेगी वर्ष 2013 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं।
आदित्य नेगी ने वर्ष 2013 मंे बिलासपुर जिला में  उपमंडलाधिकारी घुमारवीं के पद पर प्रदेश में अपनी सेवाएं आरम्भ की थी।
उन्होंने अनेक महत्वपूर्ण विभागों तथा सरकारी संस्थानों में सेवाएं प्रदान की हैं। वर्तमान में राज्य प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड में सदस्य सचिव के पद पर तैनात थे।
आदित्य नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार की विकासात्मक योजनाओं की मंद गति को तीव्रता देना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि वह सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सकारात्मक सहयोग से लक्षित वर्गों को सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों से लाभान्वित करने की दिशा में कार्य करेंगे।
उन्होंने जिला के लोगों से सरकार द्वारा जारी विशेष मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *