नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। फिलहाल केजरीवाल होम आइसोलेशन में हैं।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लिखा, ‘मैंने कोविड के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है। हल्के लक्षण हैं। घर में खुद को आइसोलेट कर लिया है। जो लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए, कृपया खुद को अलग करें और अपना परीक्षण करवाएं।’
आपको बता दें कि केजरीवाल ने कल यानी सोमवार को देहरादून में एक जनसभा को संबोधित किया था। उससे पहले रविवार को लखनऊ में भी उन्होंने एक रैली की थी।