44 लोग निकले कोरोना पॉजीटिव

हमीरपुर । जिला में वीरवार को 44 लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। इनमें 41 लोगों की पुष्टि आरटी-पीसीआर टैस्ट में हुई है, जबकि 3 लोग रैपिड एंटीजन टैस्ट में पॉजीटिव निकले हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि आरटी-पीसीआर टैस्ट में पॉजीटिव पाए गए लोगों में भोटा क्षेत्र के गांव मोरसू के 11 लोग 14 वर्षीय लडक़ी, 7 वर्षीय बच्ची, 35 वर्षीय महिला, 25 वर्षीय, 36 वर्षीय व्यक्ति, 16 वर्षीय लडक़ी, 25 वर्षीय युवक, 48 वर्षीय महिला, 48 वर्षीय व्यक्ति, 35 वर्षीय महिला और 24 वर्षीय महिला शामिल है।   गांव मोरसू गसलां के 9 लोग 13 वर्षीय लडक़ी, 17 वर्षीय लडक़ी, 62 वर्षीय महिला, 5 वर्षीय बच्चा, 42 वर्षीय महिला, 21 वर्षीय युवती, 70 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय व्यक्ति, 16 वर्षीय लडक़ी और मोरसू पत्तियां का 45 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजीटिव पाया गया है।

बड़सर उपमंडल के गांव बणी के 58 वर्षीय महिला, 29 वर्षीय महिला और 62 वर्षीय व्यक्ति, गांव बड़सर के 23 वर्षीय युवक और बिलासपुर जिले के कोसिरियां क्षेत्र के गांव बछरेटू के 60 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है।

नादौन उपमंडल के गांव बेला के 6 लोग 51 वर्षीय महिला, 25 वर्षीय महिला, 20 वर्षीय युवती, 18 वर्षीय युवक, 52 वर्षीय महिला और 24 वर्षीय युवक संक्रमित पाए गए हैं। गांव कोहला की 39 वर्षीय महिला और 75 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है। गांव कश्मीर का 33 वर्षीय व्यक्ति, मुकेरियां का 30 वर्षीय व्यक्ति, गांव अमरोह में कार्यरत 4 लोगोंं 50 वर्षीय व्यक्ति, 47 वर्षीय महिला, 54 वर्षीय महिला और 44 वर्षीय महिला भी संक्रमित पाई गई है। इनके अलावा एक 35 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है।

डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि वीरवार को जिला में रैपिड एंटीजन टैस्ट के लिए कुल 111 सैंपल लिए गए, जिनमें से 3 पॉजीटिव निकले हैं। पॉजीटिव पाए गए लोगों में भरमोटी क्षेत्र के गांव डोडन का 31 वर्षीय व्यक्ति, भोरंज के गांव चंदरूही का 37 वर्षीय व्यक्ति और हमीरपुर के निकटवर्ती गांव बरोह की 38 वर्षीय महिला शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *