शिमला में भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ की बैठक का आयोजन

शिमला। भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ की बैठक का आयोजन आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय दीप कमल चक्कर शिमला में किया गया, बैठक की अध्यक्षता भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने की उनके साथ भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जमवाल एवं विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अंशुल बंसल विशेष रूप में उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा देश का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है हिमाचल प्रदेश में भाजपा 7792 बूथों पर कार्य कर रही है और कुल मिलाकर प्रदेश में भाजपा के पास 190000 पन्ना प्रमुख है।
उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार और प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार डबल इंजन का कार्य कर रही है और पूरे देश और प्रदेश में चौतरफा विकास हो रहा है।
उन्होंने कहा जब केंद्र में यूपीए का शासन काल था तब देश पूरी दुनिया में भ्रष्टाचार के लिए जाना जाता था रोज एक नया घोटाला सुनने को मिलता था।
जब से केंद्र में मोदी सरकार आई है तब से देश की विश्व में एक अलग पहचान हुई है, सच में लगता है कि केंद्र की सरकार आम जनता की सरकार है और केंद्र ने पंक्ति में सबसे अंत में खड़े व्यक्ति के लिए योजनाएं बनाई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक सशक्त राष्ट्र बना है और विश्व में तीसरी सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरा है। भारत पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और एक समय पर सबसे तेजी से बढ़ता हुआ देश बना, जो काम कांग्रेस और यूपीए अपने शासनकाल में नहीं कर पाई वह केंद्र की मोदी सरकार ने 6 वर्षों में ही कर दिखाया देश से 370 और 35ए समाप्त हुआ ,तीन तलाक की समाप्ति कर महिला सशक्तिकरण का कार्य हुआ।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पंचायत चुनावों में एवं सभी नगर निगम के चुनावों में विधि प्रकोष्ठ की अहम भूमिका  रहने वाली है, वकील जनमानस के बीच एक राय बनाने वाली अहम कड़ी है और इन चुनावों में विधि प्रकोष्ठ बढ़ चढ़कर कार्य करने वाला है।
उन्होंने कहा कि 2022 में एक बार कांग्रेस और एक बार भाजपा की प्रथा समाप्त होने जा रही है और अगले विधानसभा चुनावों में भाजपा की सशक्त सरकार पुनः जयराम ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश में बनने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *