हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष तुलसीराम का निधन

चंबा। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष पंडित तुलसीराम का देर रात कांगड़ा के निजी अस्पताल में निधन हो गया। 76 वर्षीय तुलसीराम बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे। कांगड़ा से उनकी पार्थिव देह भरमौर लाई गई है।खड़ली खड्ड पर उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। जानकारी के अनुसार तुलसीराम ने रात 11 बजे कांगड़ा के बालाजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह काफी समय से किडनी रोग से पीडि़त थे।

इन दिनों वह पालमपुर स्थित अपने घर में ही रह रहे थे।वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने तुलसीराम के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और शोकग्रस्त परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *