पिता ने किया नाबालिग बेटी से किया दुराचार,,गिरफ्तार

विकासनगर। थाना कालसी क्षेत्र के अंतर्गत एक कलयुगी बाप ने अपनी ही सगी बेटी के साथ दुराचार किया। आरोपी के खिलाफ उसकी पत्नी ने कालसी थाने में तहरीर देकर दुराचार और पॉक्सो ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। थाना क्षेत्र के अंतर्गत निवास करने वाली महिला ने कालसी पुलिस को तहरीर दी।
तहरीर में बताया कि वह कालसी क्षेत्र में अपने पति, दो बच्चों के साथ रहती है। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने अपनी ही नाबालिग तेरह वर्षीय बेटी के साथ पहले भी दुराचार किया। तब उसने और बच्चों ने लोकलाज के भय तथा पारिवारिक बदनामी के चलते मामले को दबा दिया था।
आरोप लगाया कि हाल ही में सात दिन पहले भी पति ने अपनी सगी नाबालिग बेटी के साथ फिर दुराचार किया है। कहा कि आरोपी लगातार अपनी बेटी का शारीरिक शोषण कर रहा है, जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट व दुराचार का मुकदमा दर्ज कर दिया है।
थानाध्यक्ष अशोक राठौर ने बताया कि आरोपी फरार होने की ताक में था। लेकिन मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी पिता को हरिपुर प्रतिक्षालय से गुरुवार सुबह को गिरफ्तार कर दिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। बताया कि नाबालिग के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराने के साथ ही मेडिकल कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *