करसोग में सड़क हादसा: दो युवकों की मौत, दोनों ही थे घर के इकलौते चिराग

 

ततापनी। हिमाचल में जिला मंडी के करसोग में दुखद सड़क हादसा हुए है। यहां देर रात एक कार खाई में गिर गई। जिसमें सवार दो युवकों की मौत हो गई है। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया है। जिनका सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक वीरवार रात करीब 12 बजे शिमला – करसोग मुख्यमार्ग पर कलंगार के समीप एक ऑल्टो कार नंबर HP 30-9859 करीब 350 फीट गहरी खाई में गिर गई। जिसमें चालक सहित दो युवक सवार थे। जिनकी पहचान होम कृष्ण उम्र 22 साल पुत्र नंदराम उम्र गांव गरियाला, नुपा राम उम्र करीब 26 साल पुत्र मुनिलाल गांव बहलोड डाकखाना शंकरदेहरा, जिला थुनाग जिला मंडी के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लिया है। दोनों का सिविल अस्पताल करसोग में पोस्टमार्टम किया जाएगा। बताया जा रहा है कि दोनों ही युवक घर के इकलौते चिराग थे। ऐसे में परिवार वालों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। डीएसपी गीतांजलि ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *