रेणुका ठाकुर,ICC महिला इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार के लिए नामांकित

शिमला। हिमाचल की क्रिकेटर रेणुका ठाकुर के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। ICC की साल 2022 की एकदिवसीय और टी-20 टीम में रेणुका को शामिल किया गया है।

रेणुका हिमाचल की पहली क्रिकेटर हैं, जिन्हें ICC की ओर से जारी वनडे और टी-20 टीम में शामिल किया गया है। इससे पहले हिमाचल के किसी खिलाड़ी को इन टीमों में शामिल नहीं किया गया।

ICC की ओर से 11-11 महिला खिलाड़ियों के नामों की सूची जारी की गई है। इसमें भारत की पांच महिला खिलाड़ी शामिल हैं। हिमाचल की रेणुका भी टीम में हैं।

इसके अलावा ICC की टी-20 महिला टीम में आस्ट्रेलिया टीम की तीन खिलाड़ी, पाकिस्तान, श्रीलंका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की एक-एक खिलाड़ी शामिल हैं। भारत की चार खिलाड़ियों में स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा,रिचा घोष और रेणुका सिंह ठाकुर शामिल हैं। वनडे टीम में हरमीनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और रेणुका सिंह के नाम शामिल हैं। रेणुका ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ कुल सात टी-20 मैच खेले और आठ विकेट हासिल किए।

राष्ट्रमंडल खेलों और एशिया कप में रेणुका का बेहतर प्रदर्शन रहा। उन्होंने 11 मैचों में 17 विकेट लिए। वहीं, ICC महिला इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार के लिए नामांकित क्रिकेटरों में रेणुका का नाम भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *