हिमाचल में सर्द हुई राते

शिमला। राजधानी शिमला समेत प्रदेश के अधिकांश भागों में वीरवार को दिनभर बादल छाए रहे। इससे तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में 2 दिन साफ रहने के बाद वीरवार को मौसम ने फिर करवट बदल ली है। तापमान में आई गिरावट के कारण प्रदेश फिर शीतलहर की चपेट में आ गया है।राजधानी शिमला का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों के तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। सुंदरनगर का 5, भुंतर का तीन, धर्मशाला का 6, ऊना का सात, पालमपुर का 4 सोलन का 3 और कुफरी का न्यूनतम तापमान2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। अधिकतम तापमान में भी 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।

आगे क्या: पहाड़ों में गिरेगी बर्फ, मैदानों में साफ मौसम
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा हिमपात होने का पूर्वानुमान जारी किया है। जबकि मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम आमतौर पर साफ बना रहेगा। 22 नवंबर के बाद प्रदेश के मध्यम से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अगले 4 दिनों तक बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *