OPS का आश्वासन मिलने पर निगमों और बोर्डों के कर्मचारियों में खुशी की लहर, सीएम सुक्खू का जताया आभार☛

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा आभार रैली को धर्मशाला में संबोधन के दौरान दिए गए आश्वासन कि ओ. पी. एस. सभी निगमों, बोर्डों के कर्मचारियों को बहाल की जाएगी, चाहे वे किसी भी निगम या बोई के कर्मचारी क्यों ना हो, इस संबोधन से उन सभी निगमों एवं बोड़ों के कर्मचारियों में खुशी की लहर है। जहां अभी तक ओ. पी.एस. का प्रावधान नहीं है।

हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम समिति के कर्मचारी यूनियन के प्रधान ओम प्रकाश भारद्धाज एवं समस्त कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के इस आश्वासन का दिल से स्वागत एवं धन्यवाद व्यक्त किया है। हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम समिति के कर्मचारियों/अधिकारियों को मुख्यमंत्री के आश्वासन से खुशी की लहर नहीं है बल्कि अपने भविष्य एवं सेवानिवृति के पश्चात जीवनयापन के लिए आश्वस्त हो गए है क्योंकि बुढ़ापे में मासिक पेंशन से एक अच्छी जीवन की उम्मीद बन गई है अब उन्हें बुढ़ापे में किसी अन्य पर जीवनयापन के लिए निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *