सोलन से खादर बस सेवा शुरू, महेश सिंह ठाकुर ने सीएम का किया थैंक्स

शिमला। शिमला जिला के दूरदराज क्षेत्र खादर के लिए मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने बस सेवा शुरू करने के आदेश दे दिए है। हिमाचल पथ परिवहन निगम की यह बस सोलन से गिरिपुल, नेरीपुल, पुलबाहल, लिहाट, सरेन, नेरवा होकर खादर पहुंचेगी। बस सेवा आगामी सोमवार से शुरू हो रही हैं। जिसके लिए युथ कांग्रेस महासचिव महेश ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू का आभार प्रकट किया है। बस सुविधा का लाभ सैंकड़ों लोगों को मिलेगा। खासकर चूड़धार आने -जाने में भी श्रद्धालुओं को इससे खासा लाभ मिलेगा।

महेश ठाकुर ने बताया कि सीएम सुक्खू ने लिहाट खड़ से थुंडल केंची के लिए 6 महीने में रोड पक्का करने के लिए भी बजट का प्रावधान किया है। इसके अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोड़ना और खगना को भी डिनोटिफाइड से रिनोटिफाइड करने के लिए सीएम का आभार प्रकट किया है।

महेश ठाकुर ने बताया कि जोड़ना और खगना स्कूल में दूरदराज क्षेत्र से बच्चे पढ़ने आते है। जिसका लाभ सीधा गांव के गरीब बच्चे को होगा। महेश ठाकुर ने इन सभी विषय को मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू के समक्ष प्रमुखता से उठाया था जिस पर सीएम ने संज्ञान लेते हुए लोगों के बस सेवा एवम अन्य मांगों को पूरा कर लिया है। महेश ठाकुर ने बताया कि बस सेवा का लाभ स्थानीय जनता के साथ-साथ धार्मिक पर्यटकों को भी होगा खासकर चूड़धार जाने वाले श्रद्धालुओं को। उन्होंने लिहाट खड़ से थुंडल केंची के लिए सड़क पक्की करने के लिए बजट के प्रावधान करने पर सीएम का आभार प्रकट किया है।

महेश सिंह ठाकुर ने कहा कि जब से मुख्यमंत्री सुखविन्दर सुक्खू ने प्रदेश के मुख्यमंत्री का पद संभाला है वे लगातार आप जनता के हित में निर्णय ले रहे है। मुख्यमंत्री ने जहां कर्मचारियों को को ओपीएस का तोहफा दिया है वहीं महिलाओं को भी 1500 रुपये प्रति माह देकर अपना वायदा पूरा किया है। प्रदेश सरकार सभी वर्गों का ख्याल रखकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविन्दर सुक्खू की लोकप्रियता में तेजी से बढ़ रही है। लोग सीधा मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं रख रहे है और हाथों हाथ उसका समाधान भी हो रहा है। उन्होंने सीएम सुक्खू का आभार प्रकट किया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *