करसोग। जिला मंडी के तहत करसोग ब्लॉक कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष ललित शर्मा की दादी बेगमू देवी का 99 की उम्र में निधन हो गया हैं। बेगमु देवी ग्राम पंचायत सावींधार (जस्सल) के गांव धुन्धन की रहने वाली थी। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। बेगमु देवी के पति स्वर्गीय राम दयाल शर्मा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता थे, जिन्होंने सुकैत सत्याग्रह में भी अहम भुमिका निभाई थी। इसके अतिरिक्त राम दयाल शर्मा ने कांग्रेस पार्टी जिला मंडी के अध्यक्ष रहे स्वर्गीय सोम कृष्ण शास्त्री के साथ पार्टी को मजबूत करने के लिए अपना पसीना बहाया था। पार्टी को मजबूत करने के लिए अब उनके पोते ललित शर्मा करसोग ब्लॉक कांग्रेस में उपाध्यक्ष के पद पार्टी की दिन रात सेवा कर रहे हैं। वहीं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने बेग्मू के निधन पर दुख जताया है और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।