शुक्ला की पार्टी नेताओं से अपील,आपसी मतभेद भूला कर पार्टी मजबूती के लिए हो एकजुट

शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश कांग्रेस मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला ने प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों का आह्वान किया है कि वह अपने कोई भी आपसी मतभेद भूला कर पार्टी की मजबूती के लिए एकजुट होकर आगे आये।उन्होंने कहा है कि 2022 में होने वाले प्रदेश विधानसभा चुनाव कांग्रेस तभी जीत पाएगी जब संगठन मजबूत और एकजुट होगा।उन्होंने सभी से प्रदेश में होने वाले पंचायत व नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस पार्टी से जुड़े नेताओं, कार्यकर्ताओं को आगे लाने का आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस की नींव इन्ही चुनाव परिणामों से मजबूत होगी।उन्होंने कहा कि इन चुनावों में उम्मीदवार पर पार्टी नेताओं को पूरी सहमति बनानी होगी,जिससे पार्टी को मजबूती मिले।इसके लिए उन्होंने पार्टी नेताओं के उस सुझाव पर अपनी सहमति भी दी जिसमें उन्होंने इन चुनावों में प्रत्याशियों के चयन के लिए प्रदेश,जिला व ब्लॉक स्तर पर समिति बनाने की आवश्यकता पर बल दिया है।

आज प्रदेश कांग्रेस के जिला प्रभारी उपाध्यक्ष व महासचिवों की वर्चुअल बैठक को सम्बोधित करते हुए राजीव शुक्ला ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में सरकार की जन विरोधी नीतियों व फेंसलो के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी आयोजन सफल रहें है।

         राजीव शुक्ला ने प्रदेश के सभी जिलों व ब्लॉकों में बूथ कमेटियों के तुरंत गठन पर जोर देते हुए कहा कि वह जल्द ही इन कमेटियों के सभी सदस्यों से निजी तौर पर सम्पर्क करेगें।उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी दिशा निर्देश पर समय अवधि के भीतर कार्य होना चाहिए।उन्होंने कहा कि जिस भी पदाधिकारी को जो भी दायत्व दिया गया है उनके कार्यों की 6 माह बाद समीक्षा की जाएगी।उन्होंने पार्टी के भीतर अनुशासन पर बल देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता स्वीकार्य नही हो सकती।

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना काल मे लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए सभी पार्टीजनों ने एकजुट होकर कार्य किया।उन्होंने कहा कि चूंकि यह समय बहुत ही विपरीत परिस्थितियों का है इसलिए सभी से पूरे तालमेल के साथ लोगों के बीच जा कर सरकार के जनविरोधी नीतियों व फेंसलो का विरोध किया गया है।

राठौर ने कहा 20 नव.2018 को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के साथ साथ सभी जिलों व ब्लॉकों की सभी कार्यकरणी भंग कर दी गई थी।इस दौरान दिल्ली में भारत बचाओ रैली में प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया था।उन्होंने कहा कि इस वर्ष 14 मार्च को प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी का पुनः गठन किया गया।उन्होंने कहा कि अब सभी पदाधिकारियों को कार्य आवंटित कर दिया गया है।उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारियों को अपने कार्यो की प्रगति रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय को भेजने को कहा गया है।

वर्चुअल बैठक का संचालन प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने किया जबकि प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष अभिषेक राणा ने तकनीक तौर पर अहम भूमिका निभाई।

बैठक में अजय महाजन,पवन काजल,केवल सिंह पठानिया, रामलाल ठाकुर,दवेंद्र जग्गी,अभिषेक बुटेल,आश्रय शर्मा,चेतराम ठाकुर,सुंदर सिंह ठाकुर,विक्रमादित्य सिंह,बुद्धि सिंह ठाकुर,रवि ठाकुर,मेहश्वर सिंह ठाकुर,राजिंद्र जार,अंजना धीमान,सुनील शर्मा,रंजीत राणा,मोहन लाल ब्राक्टा, राम कुमार,लखविंदर राणा व शिव कुमार ने अपने अपने विचार व  सुझाब रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *