विनीता ठाकुर की हत्या देवभुमि के लिए शर्मनाक घटना: कांग्रेस

शिमला। महिलाओं तथा बच्चों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाली सामाजिक कार्यकर्ता जिला सिरमौर की विनीता ठाकुर की हत्या देवभुमि हिमाचल प्रदेश के लिए शर्मनाक घटना है जिसकी हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी कढ़ी निंदा करती है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता एवं राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की पूर्व अध्यक्ष किरण घांटा ने देवभुमि में महिलाओं पर बढ़ते अपराधों पर चिंता व्यक्त करते हुये कहा कि प्रदेश में वर्तमान सरकार के शासनकाल में महिलाओं एवं लड़कियों पर अपराध निरन्तर बढ़ रहे है और प्रदेश में घरेलू हिंसा के मामले भी आये दिन बढ़ रहे हैं जो कि इस शांत प्रदेश की जनता के लिए चिंता का विषय है। उन्होने कहा कि हाल ही में जिला सिरमौर की सामाजिक कार्यकर्ता विनीता ठाकुर की हत्या प्रदेश के लिए शर्मनाक घटना है। उन्होने कहा कि विनीता ठाकुर लम्बे अर्से से महिलाओं, युवतियों तथा बच्चों के उत्थान के लिए कार्यरत थीं और चाईल्ड हेल्पलाईन से भी जुड़ी हुई थीं। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष के पद पर रहते हुये उनकी कार्यशैली तथा महिलाओं व बच्चों के उत्थान व उनके अधिकारों के संरक्षण की लड़ाई लड़ते हुये मैने स्वयं देखा है। विनीता ठाकुर वास्तव में बेसहारा लोगों के अधिकारों के प्रति पुरी निष्ठा से कार्य करती थी।

उन्होने हिमाचल प्रदेश में महिलाओं एवं युवतियों पर बढ़ते अपराधों के प्रति चिंता व्यक्त करते हुये कहा कि वर्तमान सरकार में महिलाएं व युवतियां बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं हैं। आये दिन प्रदेश के अनेकों हिस्सों में बलात्कार तथा घरेलू हिंसा के मामले बढ़ते जा रहे हैं किन्तु प्रदेश की भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए कोई ठोस उपाय करने में पुरी तरह विफल साबित हुई है। महिला सुरक्षा की बड़ी-बड़ी बातें करने वाली भाजपा सरकार में बहु-बेटियां अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।  उन्होने कहा कि गुड़िया रेप प्रकरण पर सड़कों पर धरने जलूस निकालने वाले भाजपा के लोग आज प्रदेश में बढ़ते महिला अपराधों के विरुद्व क्यों चुपा बैठे हैं ? आज देवभुमि में नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार हो रहे हें, सरेआम तेजाब फैंक कर युवतियों को जलाया जा रहा है परन्तु सतासीन भाजपा के लोग इन अपराधों के विरोध में एक शब्द भी नहीं निकाल रहें है।

किरण धांटा ने सरकार से मांग की कि विनीता हत्या प्रकरण की निश्पक्ष जांच होनी चाहिये और इस हत्या में संलिप्त दोषियों को कढ़ी से कढ़ी सजा मिलनी चाहिये और महिलाओं एवं युवतियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *