शिमला। प्रदेश में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते दिन प्रदेश में 633 नए मामले सामने आए हैं। जिसमें बिलासपुर से 43, चंबा से 38, हमीरपुर से 34, कांगड़ा से 78, किन्नौर से 41, कुल्लू से 47, लाहौल स्पीति से छे, मंडी से 80, राजधानी शिमला से 175, सिरमौर से 19, सोलन से 15 और ऊना 13 मामले सामने आए हैं। हालांकि प्रदेश में कुल 41860 मामलों में 7813 एक्टिव मामले दर्ज किए गए हैं।


प्रदेश में 11 लोगों ने कोरोना संक्रमण के कारण अपनी जान गवाई। जिसमें राजधानी शिमला से तीन, मंडी से तीन, कांगड़ा से एक, सोलन से दो, बिलासपुर से एक, हमीरपुर से एक व्यक्ति की मौत हुई। प्रदेश में कुल 667 मौतें दर्ज की गई।


वहीं प्रदेश में 1027 लोग स्वस्थ होकर घर गए हैं। जिसमें बिलासपुर से 24, चंबा से 27, हमीरपुर से 43, कांगड़ा से 57, किन्नौर से 8, कुल्लू से 64, लाहौल स्पीति से 215, मंडी से 266, राजधानी शिमला से 205, सिरमौर से 15 और ऊना से 42 लोग स्वस्थ होकर घर गए हैं। इस प्रकार प्रदेश में कुल 33336 लोग स्वस्थ हुए हैं।
