भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष की धमकी सहन करने योग्य नहीं: जैनब चंदेल

शिमला । महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने भाजपा महिला मोर्चा के उस बयान की कड़ी आलोचना की है,जिसमें उन्होंने शिमला स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बाड्रा के घर को तोड़ने की धमकी दी है।उन्होंने कहा है कि भाजपा महिला मोर्चा  का यह बयान पूरी तरह कानून पर प्रहार है।
जैनब चंदेल ने आज यहां कहा कि भाजपा महिला मोर्चा की यह धमकी सहन करने योग्य नही है।उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी का घर सरकार की अनुमति और नियमों के तहत बना है।उन्होंने कहा कि यह प्रदेश न तो भाजपा और न ही महिला मोर्चा की खैरात है कि वह जिस मर्जी की संपत्ति को हड़पने की कोशिश करें या फिर किसी की संपत्ति को अबैध बताए।
महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने महिला मोर्चा से अपने इस बयान पर सार्बजनिक माफी मांगने की मांग की है।उन्होंने कहा कि अगर उसने ऐसा नही किया तो महिला कांग्रेस महिला मोर्चा के खिलाफ न्यायालय में मानहानि का दावा ठोकेगी।उन्होंने कहा कि कानून से ऊपर कोई नही है और जो कानून को किसी भी प्रकार की चुनौती देने या धमकी देने का प्रयास करेंगे उसके खिलाफ कांग्रेस चुप बैठने वाली नही,इसलिए महिला मोर्चा अपनी हद में रहते हुए सोच समझ कर कोई बयानबाजी करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *