शिमला। प्रदेश में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते दिन प्रदेश में 553 नए मामले सामने आए हैं। जिसमें बिलासपुर से 38, चंबा से 38, हमीरपुर से 30, कांगड़ा से 63, किन्नौर से चार, कुल्लू से 48, लाहौल से 5, मंडी से 108, राजधानी शिमला से 92, सिरमौर से 10, सोलन से 90 और ऊना से 27 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। प्रदेश में कुल 44958 मामलों में 8269 एक्टिव मामले दर्ज किए गए हैं।

बीते दिन 11 लोगों ने कोरोना संक्रमण की वजह से जान गवाई। जिसमें जिला कांगड़ा से चार राजधानी शिमला से चार मंडी से दो और हमीरपुर से एक मौत दर्ज की गई इस प्रकार प्रदेश में कुल 722 मौतें दर्ज की गई हैं।

बीते दिन प्रदेश में 520 लोग स्वस्थ होकर घर गए हैं। जिसमें बिलासपुर से 25, चंबा से 20, हमीरपुर से 10, कांगड़ा से 32, किन्नौर से 9, कुल्लू से 96, लाहौल से 21, मंडी से 17, शिमला से 194, सिरमौर से 16, सोलन से 71 लोग स्वस्थ होकर घर गए हैं। इस प्रकार प्रदेश में 35923 लोग स्वस्थ हुए हैं। जिसमें 37 लोग राज्य के बाहर से हैं।