पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन व मानव जीवन की महत्ता के मद्देनजर पौधरोपण आवश्यक – डॉ सहजल

शिमला ।  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व आयुर्वेदा विभाग मंत्री डॉक्टर राजीव सहजल आज कुसुम्पटी मंडल के ग्राम पंचायत कोटि में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लिया ।इस अवसर पर उन्होंने बताया कि आज के इस दौर में पौधारोपण कार्यक्रम बेहद आवश्यक है ताकि हमारा पर्यावरण स्वच्छ व स्वस्थ हो सके।

उन्होंने बताया कि पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ साथ क्षेत्र की सुंदरता को बढ़ाने तथा अन्य प्रजातियों के संरक्षण के लिए पेड़ पौधों का विस्तार करने के लिए पौधारोपण अति आवश्यक है।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने भूमि पूजन करने के उपरांत देवदार का पौधा रोपित किया तथा वन विभाग के कर्मचारियों व स्थानीय लोगो ने देवदार व बान के लगभग 100 पौधे रोपित किए।

उन्होंने बताया कि विश्वव्यापी कोरोना महामारी का खतरा अभी इस समाज से टला नहीं है जिसके लिए हमें 2 गज की दूरी मास्क का प्रयोग साबुन या सैनिटाइज का प्रयोग करना आवश्यक है। नई परिस्थितियों के साथ हमें खुद को ढालना होगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में ठाकुर जयराम की नेतृत्व वाली सरकार प्रदेश सभी वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित है जिसके लिए  खुद मुख्यमंत्री हमेशा दुख और दर्द में शरीक होते हैं।

उन्होंने बताया कि हिम केयर योजना के माध्यम से प्रदेश के लाखों लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है तथा हर घर को गैस कनेक्शन ग्रहणी सुविधा योजना के माध्यम से निशुल्क गैस चूल्हे उपलब्ध करवाए गए हैं। उन्होंने बताया कि लोगों की समस्याओं का निदान उनके घर द्वार पर ही प्रदेश सरकार द्वारा किया जा रहा है। प्रदेश सरकार वृद्धावस्था पेंशन को 80 साल से 70 साल किया गया ताकि प्रदेश के लाखों बुजुर्गों को लाभान्वित किया जा सके। उन्होंने बताया कि सीएचसी कोटी में स्टाफ तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं  को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

इस अवसर पर कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी रानी विजय ज्योति सेन, गुड़िया सक्षम बोर्ड की उपाध्यक्षा रूपा शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र वोटका,  कोटी  उप प्रधान एवं संयोजक पंचायती राज रमेश शर्मा,  प्रदेश उपाध्यक्ष एससी मोर्चा सत्यप्रकाश मानक, कुसुम्पटी  मंडल अध्यक्ष एससी मोर्चा राजा राम,   मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरेखा चोपड़ा,   रेंजर आर एस चौहान एवं अन्य अधिकारीगण व पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *