प्रधानमंत्री की माता के निधन पर मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माता श्रीमती हीराबेन मोदी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वह 100 वर्ष की थीं। उन्होंने आज सुबह लगभग साढ़े तीन बजे अन्तिम सांस ली। स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उन्हें इस सप्ताह के आरम्भ में अहमदाबाद के यू.एन. मेहता इंस्टीच्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती करवाया गया था।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

मुकेश ने जताया पीएम मोदी के माता के निधन पर शोक
ऊना

हिमाचल के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि गत दिवस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती करवाया गया था। उन्होंने कहा कि 100 वर्ष की आयु में उनका निधन हुआ है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनका विशेष स्नेह रहा है ,अनेक अवसरों पर प्रधानमंत्री अपनी माता से मिलने के लिए विशेष रूप से जाते थे। उन्होंने कहा कि यह रिश्ता विशेष होता है और इसकी कमी सदैव खलती है । उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माँ हीरा बेन के निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की हैं।

राज्यपाल ने शोक व्यक्त किया

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की माता श्रीमती हीराबेन मोदी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
अपने शोक संदेश में राज्यपाल ने कहा कि वे सादगी की प्रतिमूर्ति रहीं और उनका जीवन निष्काम मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

सांसद प्रतिभा सिंह ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माताश्री हीरा बेन के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माताश्री हीरा बेन के निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की हैं।
प्रतिभा सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके पूरे परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए भगवन से उनको इस दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *