राहुल गांधी और सीएम सुक्खू पर अनुराग ठाकुर ने कसा तंज

हमीरपुर। हमीरपुर संसदीय सीट से भाजपा उम्मीदवार एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। इन दिनों अनुराग ठाकुर अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर मौजूद हैं। अनुराग ठाकुर ने दावा किया है कि इस बार भी हिमाचल की चारों सीटों पर भाजपा काबिज होगी। इसके साथ ही केंद्र में भी भाजपा पीएम मोदी के नेतृत्व में 400 का आंकड़ा पार करेगी और नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।
अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा है कि राहुल गांधी को सीरियस लेने की जरूरत नहीं है। उनके नेतृत्व में विपक्ष कभी नहीं जीत सकता है। हिमाचल में भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाएगी। वहीं, हिमाचल सरकार पर निशाना साधते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि सीएम सुक्खू से अपना कुनबा संभाला नहीं जा रहा है और भाजपा पर सारा इल्जाम लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले इनसे जनता दुखी थी, लेकिन अब विधायक भी सुक्खू सरकार से परेशान हो गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *