पुलिस ने एक किलो 200 ग्राम चरस बरामद की

कुल्लू। जिला के मणिकर्ण चौकी से पुलिस ने शनिवार रात को शंगणा पुल के पास नाकाबंदी कर रखी थी। उसी दौरान एक नेपाली युवक वहां से गुजर रहा था, जो पुलिस को देखकर घबरा गया। शक के आधार पर पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक किलो 200 ग्राम चरस बरामद हुई। इसकी पहचान 27 वर्षीय वल बहादुर थापा निवासी डाम्री आंचल दिशू नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन करनी आरंभ कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने बताया पुलिस चरस तस्करों पर पूरी नज़र बनाए हुए है।

चरस कहां से लाई और कहां से जाई जा रही थी।जिला कुल्लू में पुलिस लगातार चरस तस्करों पर शिकंजा कस रही है। इससे पूर्व छह दिसंबर को पतलीकूहल पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में दो किलो 98 ग्राम चरस सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने पांच दिसंबर को भुंतर के सचानी से चरस और गांजा की खेप बरामद की थी। यहां पर दो व्यक्तियों से चार किलोग्राम चरस और 5.356 किलोग्राम गांजा बरामद किया था। इससे पूर्व बंजार में एक करियाने की दुकान से दो किलो चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा पहले भी पुलिस चार किलो चरस बंजार में बरामद कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *