राठौर ने की केंद्र सरकार द्वारा कृषि से सम्बंधित दो विधेयक पारित करने की आलोचना

शिमला। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने केंद्र सरकार द्वारा कृषि से सम्बंधित दो विधेयक पारित करने की आलोचना करते हुए कहा है कि यह देश के छोटे व मझोले किसानों की कमर तोड़ देगा।उन्होंने कहा कि इस बिल से जमाखोरी व कालाबजारी बढ़ेगी और किसानों को शोषण होगा।

आज यहां एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए राठौर ने कहा कि इस बिल के पारित होने से साफ हो गया है कि केंद्र की मोदी सरकार किसान विरोधी है।उन्होंने कहा कि देश का किसान इसका विरोध कर रहा है।उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी फसल का उचित दाम मिले, इसके लिए कांग्रेस ने देश मे मंडी मध्यस्थ योजना को शुरू किया था।इससे किसानों को उनकी उपज का सही दाम मिलता था।उन्होंने कहा कि सरकार ने अब इन किसानों को पूंजीपतियों के हवाले कर दिया है और उन्हें मजबूरी में इन्हें अपनी फ़सल बेचनी पड़ेगी।

राठौर ने कहा कि देश के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने का सम्पना दिखाने वाली मोदी सरकार ने अपना एक और तानाशाही फैंसला किसनों पर थोप दिया है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसनों के साथ खड़ी है और उनके साथ कोई भी अन्याय सहन नही होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *