IPL के इतिहास में पहली बार एक मैच में बने 500 से ज्यादा रन

IPL 2024, SRH vs MI: IPL 2024 के 8वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 31 रन से हरा दिया। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 277 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन ने 34 गेंद पर 4 चौके और 7 छक्के की मदद से नाबाद 80 रन बनाए। ट्रेविस हेड ने 24 गेंद पर 62, अभिषेक शर्मा ने 23 गेंद पर 63 रन बनाए। एडेन मार्कराम वे 28 गेंद पर 42 रन बनाए। आईपीएल इतिहास का यह सर्वोच्च स्कोर है। शम्स मुलानी के आखिरी ओवर में 21 रन बने। डेब्यूटेंट मफाका के लिए यह मैच भुला देने वाला रहा। उन्होंने 4 ओवर में 66 रन दिए। कप्तान हार्दिक पंड्या ने 46 रन दिए। गेराल्ड कोएत्जी ने 57 रन देकर 1 विकेट लिए। पीयूष चावला ने 2 ओवर में 34 रन दिए। शम्स मुलानी ने 2 ओवर में 33 रन दिए। जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में सिर्फ 36 रन दिए। 278 रन का टारगेट चेज करते हुए मुंबई इंडियंस को सिर्फ 31 रन से हार का सामना करना पड़ा। रिकॉर्ड तोड़ मैच में 500 से ज्यादा रन बने। मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 246 रन बनाए। टिम डेविड 42 और रोमारियो शेफर्ड 15 रन बनाकर नाबाद रहे। तिलक वर्मा ने 64 रन बनाए। इसके अलावा इशान किशन ने 34, नमन धीर ने 30 और रोहित शर्मा ने 26 और हार्दिक पंड्या ने 24 रन बनाए। सनराइजर्स के लिए जयदेव उनादकट और पैट कमिंस ने 2-2 विकेट लिए। शाहबाज अहमद ने 1 विकेट लिया। मुंबई ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक और सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी आखिरी एकादश में दो बदलाव किए। मुंबई की टीम लगातार दूसरा मैच हारी है। सनराइजर्स को पहली जीत मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *