शिमला । देश सहित प्रदेश भर में वैश्विक महामारी कोरोना संकट के दौरान सेवाएं देने वाले कोरोना योद्धा रूपी कर्मचारियों को सम्मानित किया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल और राज्य सरकार के निर्देश पर पार्टी पदाधिकारियों ने शिमला ज़िले के गुम्मा में शिमला जल प्रबंधन निगम, जल शक्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग और यूको बैंक के कर्मचारियों को सम्मानित किया।
शिमला जल प्रबंधन निगम के सहायक अभियंता रंजीव शर्मा ने कहा कि लाॅकडाउन के बावजूद उनके कार्यालय के कर्मचारी बिना किसी अवकाश के दिन-रात कड़ी मेहनत कर शिमला शहर के लिए पर्याप्त और निर्बाध जल आपूर्ति सुनिश्चित बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुम्मा परियोजना से राजधानी शिमला के लिए 20 से 22 एमएलडी पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप ठाकुर ने कर्मचारियों का उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए आभार जताया।