हिमाचल में तीसरे विकल्प के रूप में उभरेगी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी: संजय चौहान

करसोग। करसोग में शुक्रवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का विस्तार सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसमें खण्ड स्तर पर पार्टी के विस्तार के रूप में सदस्यों को सर्वसमिति से चुना गया । जिसमें भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की करसोग स्थानीय इकाई के रूप में रामलाल को सचिव की जिम्मेवारी सौंपी गई। इसके अतिरिक्त लोकल कमेटी के लिए भी सदस्य चुने गए। जिसमें किशोरी, लाल,मोती राम,राम लाल,ज्ञान चंद,गोपाल कृष्ण,करतार सिंह,पदम देव को जिम्मेवारी दी गई है। विस्तार सम्मेलन संपन्न होने के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए नगर निगम शिमला के पूर्व मेयर एवम माकपा नेता संजय चौहान ने भाजपा सहित कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियों की सरकारें आम जनता के लिए कुछ नहीं कर पाई है। आम आदमी, किसान और मजदूर आज भाजपा सरकार के राज में त्रस्त हैं। मंहगाई अपनी चरम सीमा पर पहुंच गई है। जिससे गरीब लोगों को जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि जनता को गुमराह कर मोदी के नाम पर वोट मांगे गए और झूठ बोलकर जनता को बरगलाया गया। प्रदेश की जनता दोनों की दलों की सरकारों से उभ चुकी है। ऐसे में अब भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी तीसरे विकल्प के रूप में उभरेगी। इसके लिए पार्टी प्रदेश में हो रहे उपचुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेगी और जीत हासिल करेगी। इन मोके पर जिलापरिषद सराहन वार्ड किशोरीलाल , गोपाल कृष्ण, राम लाल , करतार सिंह, पदम देव सहित पार्टी के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *