हजारों जरूरतमंदों की सहायता कर चुका है ठाकुर कुंजलाल दामोदर देवी मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट

कुल्लू ।  ठाकुर कुंजलाल दामोदर ई देवी मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट ने आज मनाली में अपने स्थापना दिवस की पांचवी वर्षगांठ मनाई। ट्रस्ट की स्थापना समाज के उपेक्षित वर्गों, पीड़ित व जरूरतमंद लोगों की सहायता के उद्देश्य से आज ही के दिन वर्ष 2016 में की गई थी।
ट्रस्ट की मुख्य संरक्षक एवं अध्यक्ष रजनी ठाकुर ने कहा कि ठाकुर कुंजलाल और उनकी धर्मपत्नी दामोदर ई देवी ठाकुर ने अपना जीवन समाज सेवा के प्रति समर्पित किया। प्रदेश सरकार में मंत्री रहते हुए तथा मंत्री पद पर ना रहते हुए भी ठाकुर कुंजलाल हमेशा गरीब लोगों जरूरतमंद लोगों और पीड़ित लोगों की सेवा में लगे रहते थे। दामोदरी ठाकुर भी उनके साथ लोगों के दुख तकलीफों को सुनती और उनका समाधान करवाती थी। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट की स्थापना ठाकुर कुंजलाल और दामोदर ठाकुर के सामाजिक सरोकार के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए की गई है।
रजनी ठाकुर ने कहा की ट्रस्ट ने स्थापना के पश्चात ना केवल मनाली विधानसभा क्षेत्र बल्कि कुल्लू जिला के विभिन्न भागों के जरूरतमंद लोगों की अनेक अवसरों पर सहायता की है। उन्होंने कहा वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के कारण जब मार्च महीने में लॉकडाउन लगा तो उस समय बाहरी प्रदेशों के सैकड़ों प्रवासी मजदूर कुल्लू मनाली के विभिन्न भागों में फस गए और मुसीबत के इस दौर में प्रदेश सरकार के प्रयासों के साथ ट्रस्ट ने विभिन्न भागों में सैकड़ों प्रवासी मजदूरों को अनाज वाह भोजन मुहैया करवाया। इस दौर में सुबह से शाम तक ट्रस्ट के लोग कुल्लू मनाली के विभिन्न भागों में प्रवासी मजदूरों को राशन व भोजन की व्यवस्था करते रहें।
रजनी ठाकुर ने कहा कि ट्रस्ट के माध्यम से मनाली विधानसभा क्षेत्र के अनेकों महिला मंडलों को मास्क बनाने के लिए लगभग 40000 मीटर कपड़ा उपलब्ध करवाया और गांव में लोगों को मास्क निशुल्क वितरित किए। उन्होंने कहा कि हजारों मास्क प्रवासी मजदूरों तथा जिला के विभिन्न भागों में जरूरतमंद लोगों को बांटे जिससे लोगों ने आर्थिक संकट की इस घड़ी में काफी सुकून महसूस किया।
रजनी ठाकुर ने कहा कि ट्रस्ट और इससे जुड़े सभी लोग समाज के प्रति सेवा भाव रखते हैं और जरूरत पढ़ने पर पीड़ित लोगों वा गरीब लोगों की मदद के लिए हर समय तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा ट्रस्ट की सामाजिक सरोकार तथा पीड़ित मानवता की सेवा से जुड़ी गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे और भविष्य में ट्रस्ट जरूरतमंद लोगों का और अधिक मददगार बन कर उभरे गा।
हंस फाउंडेशन नई दिल्ली के प्रेरणा स्रोत माता मंगला और भोले जी महाराज का सहयोग के लिए हार्दिक आभार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *