सीएम ने यूक्रेन में फंसे छात्रों की हर संभव मदद का दिया सदन में आश्वासन

शिमला। बजट सत्र के दौरान आज विपक्ष द्वारा उठाए गए मुद्दे का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सदन में जानकारी दी कि सरकार ने यूक्रेन में फंसे छात्रों और लोगों को वापस लाने के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर जानकारी डालने के लिए कहा था। रात को करीब 8 बजे हेल्पलाइन का संदेश दिया गया था। अभी तक हेल्पलाइन पर 60 लोगों ने जानकारी डाली है कि उनके बच्चे या फिर उनके लोग यूक्रेन में फंसे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि यह सही तौर पर नहीं कहा जा सकता कि यूक्रेन में हिमाचल में कितने लोग फंसे हुए हैं। लेकिन प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिक संख्या में छात्र वहां पर फंसे हुए हैं। क्योंकि छात्र वहां पर पढ़ाई करने के लिए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *