करसोग में गैस सिलेंडर लीक होने से भड़की आग, महिला सहित दो बच्चे झुलसे, नागरिक चिकित्सालय में उपचाराधीन

करसोग। करसोग के तहत सोमकोठी के कटाण्डा गांव में गैस सिलेंडर लीक होने से भड़की आग में एक महिला सहित उसके दो बच्चे आग में झुलस गए। जानकारी के मुताबिक जिस समय महिला रसोई घर में खाना बना रही थी, तभी अचानक गैस सिलेंडर लीक हो गया। इस वजह आग भड़क गई, जिसकी चपेट में घर में मौजूद तीन लोग आग की चपेट में आ गए। जिसमें नेहा पत्नी कर्मचंद और उसके 6 वर्ष और 4 वर्ष का बेटा भी आग में झुलस गए। जिन्हें उपचार के लिए नागरिक चिकित्सालय करसोग लाया गया। तहसीलदार करसोग राजेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सोमकोठी के कटाण्डा से गैस सिलेंडर के लीक होने से आग में महिला सहित दो बच्चों के झुलसने की सूचना प्राप्त हुई थी। तीनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया है। उन्होंने कहा कि घायलों को उपचार के लिए दो-दो हजार की राहत राशि दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *