शिमला। हिमाचल प्रदेश के नामोदिदष्ट राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला राजभवन पहुँच गए है। उनके आगमन पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व मंत्रिमण्डल के सदस्यों, मुख्य सचिव तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। शिव प्रताप शुक्ला कल शिवरात्रि के दिन दोपहर बाद शपथ लेंगे।