शिमला। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह की शिक्षको के खिलाफ की गई उनकी सार्वजनिक टिप्पणी की कड़ी आलोचना करते हुए उनसे शिक्षको से सार्वजनिक तौर पर माफ़ी मांगने को कहा है।उन्होंने कहा है कि महेंद्र सिंह ने शिक्षकों का घोर अपमान किया है जिसे सहन नही किया जा सकता है।
कुलदीप राठौर ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा है कि महेंद्र सिंह ने शिक्षकों के प्रति उनकी मानसिकता को प्रदर्शित कर दिया है।कोरोना काल में शिक्षकों को प्रथम पंक्ति के कोरोना योद्धाओं की संज्ञा देने वाली भाजपा नेताओं की पूरी पोल खुल गई है।
कुलदीप सिंह राठौर ने जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह को आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि उन्हें सत्ता का नशा इस कदर छाया है कि वह अधिकारियों के साथ साथ आम लोगों को भी सरेआम धमकाते रहतें है।पिछले दिनों मुख्य सचिव का जिस प्रकार से उन्होंने मंत्रीमंडल की बैठक में अपमान किया है,वह पूरी तरह निदनीय है।मुख्यमंत्री की अपने इस मंत्री के अपमान जनक व्यवहार पर खामोशी का साफ अर्थ है कि उनका अपने मंत्रियों पर कोई नियंत्रण नही है,और उन्होंने इन्हें अधिकारियों, लोगों को धमकाने की खुली छूट दे रखी है।
राठौर ने कहा है कि प्रदेश में होने वाले तीन उप चुनावो को सामने देख भाजपा पूरी तरह बौखलाहट में है।असल मे प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी,बीगड़ती अर्थव्यवस्था ऐसे मुद्दे है जिनका भाजपा के पास कोई जवाब नही है।देश हो या प्रदेश भाजपा की नीतियों ने आज सबकुछ बरबाद कर दिया है।उन्होंने कहा है कि प्रदेश में तीनों उप चुनाव कांग्रेस जीतेगी और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में भी प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
उन्होंने कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला के आने का भी जीक्र किया आने वाले कल 6 जुलाई को वह धर्मशाला आएंगे और पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ बैठक भी होगी उसके पश्चात वह मंडी का दौरा करेंगे और आने वाले उपचुनाव पर चर्चा करेंगे,इसके बाद उम्मीदवारों पर भी विचार विमर्श किया जाएगा ।