पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन होने के बाद बढ़ा सुरक्षा का पहरा

Share

\"\"

शिमला। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन होने के बाद शिमला में सुरक्षा का पहरा बढ़ा दिया गया। पुलिस को जैसे ही वीरभद्र सिंह के निधन की सूचना मिली तो तुरंत अतिरिक्त सुरक्षा लगा दी गई। सुरक्षा व्यवस्था शिमला में जगह-जगह पर की गई है। जब शव को सुबह आई.जी.एम.सी. से होलीलॉज के लिए लाया गया तो इस दौरान भी आई.जी.एम.सी. में सुरक्षा के पूरे प्रावधान किए गए थे। इसके अलावा लक्कड़ बाजार, रिज मैदान, यू.एस. कल्ब गेट क्षेत्र सहित अन्य जगहों पर सुरक्षा कर्मियों को लगाया गया है। यह सुरक्षा कर्मी इसलिए लगाए गए कि कही पर जाम की स्थिति पैदा ना हो और एक ही जगह पर ज्यादा भीड़ भी ना लगे। वीरभद्र सिंह के शव के दर्शन के लिए दिन भर होलीलॉज के लिए गाडिय़ां चलती रही। ऐसे में पुलिस की नजर प्रत्येक गाड़ी पर रही। यू.एस. कल्ब गेट के क्षेत्र और लक्कड़ बाजार क्षेत्र की ओर से गाडिय़ों को एक-एक करके भेजा गया, ताकि होलीलॉज में भी भीड़ न हो और एकदम बहुत सारी गाड़ी एकत्रित ना हो। पूरे दिनभर होलीलॉज के लिए गाडिय़ां सूचारू रूप से चलती रहे। शिमला में सुरक्षा का पहरा तब तक रहेगा जब तक शव को रामपुर ना ले जाया जाएगा। होलीलॉज के पास सबसे ज्यादा सुरक्षा के पुखता इंतजाम किए गए है, ताकि यहां पर स्थिति सामान्य रहे और सभी लोग शव के दर्शन कर सके। रिज मैदान पर सुरक्षा को ओर ज्यादा बढ़ाया जा सकता है, क्योंकि शुक्रवार को सुबह के समय वीरभद्र सिंह के शव को रिज मैदान पर कुछ समय के लिए दर्शन के लिए रखा जाएगा। ऐसे में यहां पर भीड़ न हो और यहां पर उसके चलते कोई बाधा ना हो। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को पुखता किया जाएगा।

रिगल तक नहीं आने दी एच.आर.टी.सी. की टैक्सी
लक्कड़ बाजार रिगल स्कूल के पास से जो संजौली, ढली व कुफटाधार व भराड़ी के लिए टैक्सी चलती है उन्हें यहां से बंद कर दिया गया। भराड़ी और कुफटधार जाने वाली टैक्सी को ऑकलैंड टनल और ढली संजौली जाने वाली टैक्सी को मनचंदा के पास से भेजा गया। यह निर्णय इसलिए लिया गया ताकि लक्कड़ में होलीलॉज जाने वाली गाडिय़ा आसानी से निकल सके।
आई.जी.एम.सी. में छाया सनाटा
सुबह के समय जैसे ही पूर्व मुख्यमंत्री सिंह के निधन की सूचना मिली तो एकदम से सनाटा छा गया। वीरभद्र सिंह आई.जी.एम.सी. ही भर्ती थे और उनका निधन भी वहीं पर हुआ। ऐसे में आई.जी.एम.सी. में भर्ती मरीजों के बीच दुख की लहर फैल गई। हालांकि आई.जी.एम.सी. में पूरे दिन पर लोगों ने वीरभद्र सिंह के निधन पर दुख प्रकट किया
शुक्रवार को यह रहेगी व्यवस्था
शुक्रवार को रिज मैदान पर वीरभद्र सिंह का पार्थिव शरीर लोगो के अंतिम दर्शनों के लिए  सुबह 9 बजे से रिज मैदान पर 1130 बजे तक  जनता के लिये अंतिम दर्शनों के लिए रखा जाएगा।
उसके बाद प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में 11.40 से दोपहर 1 बजे तक पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा दिवंगत नेता को पार्टी की ओर से श्रद्धा सुमन अर्पित किए जाएंगे।
दोपहर 1 बजे पार्थिव शरीर रामपुर बुशहर के लिए प्रस्थान करेगा और 6 बजे उनके महल पदम पैलेस में आम लोगों के दर्शनों हेतु रखा जाएगा।
10 जुलाई को 3 बजे रामपुर में सतलुज किनारे पूरे राजकीय सम्मान के साथ वीरभद्र सिंह को अंतिम विदाई दी जाएगी।
सेक्टरों में बांटा माल,रिज
सुरक्षा के एतिहात से रीज ,माल को सेक्टरों  में बांटा गया है।
लक्कड़ बाजार, रिगल, यूएस क्लब, शेरे पंजाब, माल रोड, रिज मैदान,  होलिलोज, कॉंग्रेस आफिस के पास पुलिस दस्ता तैनात  रहेगा जो लोगो पर नजर रखेगा ओर भीड़ न हो इसकी देख रेख करेगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *