22 नवंबर को होगी भाजपा कार्यकारणी की बैठक, हार के कारणों पर होगा मंथन

Share

\"\"

शिमला।  हिमाचल में हाल ही में हुए उपचुनावों में भाजपा को 4-0 से मिली हार के बाद भाजपा 22 नवंबर को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक करेगी। बैठक में हार के कारणों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही उपचुनावों के दौरान हुई गलतियों को सुधारने के लिए आगामी रणनीति भी तैयार की जाएगी। प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के बाद फिर 6 दिसंबर को जिला कार्यकारिणी की बैठक होगी। इस बैठक में राज्य कार्यकारिणी में हुए निर्णय पर चर्चा होगी और उन आदेशोंं के क्रियान्वयन के लिए भी रणनीति बनेगी।भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने बताया कि उन्होंने बताया कि सभी मोर्चों की संयुक्त कार्यकारणी बैठक 31 दिसंबर तक पूरा का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है, भाजपा की प्रदेश कार्यकारणी बैठक 22 नवंबर, जिला कार्यकारिणी बैठक छह दिसंबर व मंडल कार्यकारिणी की बैठक 20 दिसंबर तक पूर्ण की जाएगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि भजापा की राष्ट्रीय कार्यकारणी बैठक में यह तय हुआ कि देश में 8 लाख बूथों पर बूथ कमेटी की रचना का काम पूरा हो गया है। बाकी बचे बूथों पर बूथ कमिटी बनाने का काम 25 दिसंबर 2021 तक पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पन्ना प्रमुख बनाने का काम भी छह अप्रैल, 2022 तक पूरा करना है। मई, 2022 तक देश के हर बूथ पर पार्टी कार्यकर्ताओं और बूथ के विशिष्ट लोगों के साथ मिल कर ‘मन की बात कार्यक्रम सुनने की व्यवस्था की जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *