SHIMLA.भारतीय जनता युवा मोर्चा हिमाचल प्रदेश की परिचयात्मक बैठक का आयोजन आज प्रदेश भाजपा कार्यालय, शिमला में किया गया। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल जी, भाजपा संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा तथा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनी शुक्ला जी ने उपस्थित पदाधिकारियों को मार्गदर्शन प्रदान किया।
बैठक में प्रदेश युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं सभी संगठनात्मक जिलों के जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान आगामी 31 अक्तूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली पदयात्राओं की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई। जिला स्तर पर आयोजित होने वाली इन पदयात्राओं को सफल बनाने हेतु सभी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
साथ ही, वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए बूथ एवं मंडल स्तर पर युवाओं को भाजपा से जोड़ने के अभियान को सशक्त रूप से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ है और संगठन के प्रत्येक स्तर पर युवाओं की सक्रिय भागीदारी ही आगामी चुनौतियों में विजय का मार्ग प्रशस्त करेगी।
