हिमाचल पंचायत चुनाव में करीब 55 लाख मतदाता चुनेंगे पंचायत प्रतिनिधि

Share

\"\"

शिमला। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव लड़ रहे 89,851 प्रत्याशियों का भविष्य 54 लाख 32 हजार 863 मतदाता तय करेंगे। राज्य चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार 27 लाख 34 हजार 154 पुरुष और 26 लाख 98 हजार 709 महिला मतदाता मिनी संसद चुनेंगे। प्रदेश की 3615 पंचायतों में 17, 19 और 21 जनवरी को तीन चरणों में मतदान होगा। जिला परिषद और पंचायत समिति के वार्ड सदस्यों का चुनाव भी हो रहा है।आयोग के आंकड़ों के अनुसार इस बार 42 फीसदी महिला मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगी। पंचायतीराज संस्थाओं की 25 फीसदी सीटें महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित की गई हैं। प्रदेश की पंचायतों में कुल 21384 वार्ड सदस्य चुने जाने हैं। पंचायत समिति के 1792 और जिला परिषद के 249 वार्ड सदस्यों के लिए मतदान होना है। प्रदेश में इस बार पंचायतों की संख्या 3226 से बढ़कर 3615 हो गई हैं। कुल 3615 प्रधान और इतने ही उप प्रधान भी चुने जाने हैं।

राज्य चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार जिलावार वोटरों की संख्या
जिला वोटर
बिलासपुर 316365
चंबा 401974
हमीरपुर 385309
कांगड़ा 1286448
किन्नौर 57959
कुल्लू 328036
लाहौल स्पीति 26056
मंडी 822067
शिमला 613759
सिरमौर 378170
सोलन 401119
ऊना 41038
50 शहरी निकायों के चुनाव के लिए अब बने 500 पोलिंग बूथ
प्रदेश के 50 शहरी निकायों के चुनाव के लिए अब 500 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। अभी तक इन बूथों की संख्या 462 तक सीमित थी। जितने पोलिंग बूथ बनेंगे, उतनी ही इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की व्यवस्था की गई है। इतनी ही ईवीएम स्टैंड बाई भी रखी जा रही हैं ताकि मतदान के समय कोई दिक्कत न आए। शहरी निकायों में कुछ वार्ड काफी बड़े हैं। इस कारण से वहां दो बूथ बनाने पड़े हैं। मतदान से पहले कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सेनीटाइज करना अनिवार्य है।

हिमाचल चुनाव आयोग राज्य के पचास शहरी निकायों जिनमें 29 नगर परिषद और 21 नगर पंचायतों के वार्ड सदस्यों का चुनाव होना है। शहरी निकाय चुनाव के लिए 10 जनवरी की सुबह 8 से शाम 4 बजे तक मतदान का समय तय कर रखा है। शाम चार बजे के बाद आम वोटरों का मतदान खत्म होने के बाद आयोग ने कोरोना संक्रमित और होम क्वारंटीन वोटरों के लिए वोट डालने के वास्ते एक घंटे का समय निर्धारित रखा है। राज्य चुनाव आयोग ने जिला के चुनाव अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह मतगणना के लिए कितनी टेबल लगाना चाहते हैं। इस दौरान कितने कर्मचारियों की सेवाएं ली जाएं, यह फैसला लेने के लिए वह स्वतंत्र हैं।

राज्य चुनाव आयोग के चुनाव अधिकारी संजीव महाजन ने कहा कि शहरी निकाय चुनाव के लिए पांच सौ बूथ बने हैं। मतगणना के लिए लिए कितनी मेज लगानी है और कितने कर्मचारी लगाने हैं, यह जिला अधिकारी तय करेंगे।

 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *