हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुजान सिंह पठानिया का निधन

Share

\"\"

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक सुजान सिंह पठानिया का निधन हो गया है। वह 78 साल के थे और लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे।

फतेहपुर स्थित अपने आवास में सुबह करीब आठ बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। सुजान सिंह पठानिया सात बार विधायक, दो बार कैबिनेट मंत्री और एक बार राज्य मंत्री रहे हैं।

उनका जन्म 22 सितंबर 1943 को पाकिस्तान के लाहौर में हुआ। सुजान सिंह पठानिया ने हिमाचल वन विभाग में रेज आफिसर के पद पर नौकरी की। वर्ष 1977 में नौकरी से त्यागपत्र देकर वह जनता पार्टी में शामिल हुए। वहीं 1980 में उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया था।

सुजान सिंह पठानिया ज्वाली हल्के से 1977 में पहली बार विधायक बने। इसके बाद वह 1990, 1993, 2003, 2009 (उपचुनाव) से विधायक निर्वाचित हुए। डिलिमिटेशन के कारण वर्ष 2012 में उन्होंने फतेहपुर हल्के से चुनाव लड़ा और एक बार फिर विधायक चुने गए।

2017 में सातवीं बार वह विधानसभा पहुंचे। सुजान सिंह पठानिया पूर्व वीरभद्र सरकार में उर्जा मंत्री रहे। इससे पहले वह 1995-98 में राज्य मंत्री और अगस्त 2007 से दिसंबर 2007 तक परिवहन मंत्री भी रहे थे। पिछले लगभग दो सालों से वह अस्वस्थ चल रहे थे। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि वो अपना दायित्व बखूबी निभाते थे।

मुख्य मंत्री जयराम ठाकुर ने ट्ववीट करके उनको श्रद्धांजलि दी है। मुख्य मंत्री ने कहा है की पठानिआ जी सरल स्वाभाव के थे  और हमेशा लोगों की सेवा के लिए तत्पर रहते थे । भगवान् दिवगंत की आत्मा को शांति प्रदान करे ।

ऐसी दुःखद समाचार पर सुधीर कटौच, प्रेजिडेंट सोशल वेलफेयर क्लब इंदोरा ने भी श्रद्धांजलि देते हुए कहा की फतेपुर और उसके आस पास के इलाको में शोक की लहर दौड़ गई है। उन्होंने सदैव लोगों की भलाई के लिए कार्य किए  है ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *