अनुराग ठाकुर को सूचना एवं प्रसारण और खेल मंत्रालय की मिली जिम्मेदारी

Share

\"\"

शिमला। नरेंद्र मोदी सरकार में अब तक हिमाचल प्रदेश से सबसे कम उम्र के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री बने अनुराग ठाकुर दो-दो मंत्रालय संभालेंगे। अनुराग ठाकुर को केंद्रीय युवा सेवाएं एवं खेल के साथ सूचना एवं प्रसारण जैसा बड़ा मंत्रालय दिया गया है। यह पहली बार है जब प्रदेश के किसी नेता को केंद्रीय सरकार में इतना बड़ी जिम्मेदारी मिली है। महज 47 साल की उम्र में उन्होंने यह मुकाम हासिल कर अपना स्थान तो ऊंचा किया ही, देवभूमि का भी कद बढ़ाया है। यहां से अभी तक वीरभद्र सिंह, शांता कुमार, आनंद शर्मा और जगत प्रकाश नड्डा ही कैबिनेट मंत्री रहे हैं। पूर्व में केवल पंडित सुखराम के पास ही केंद्रीय संचार राज्य मंत्री का स्वतंत्र प्रभार रहा है, जबकि अनुराग ठाकुर के अलावा वीरभद्र सिंह और विक्रम महाजन राज्य मंत्री रहे हैं। अनुराग का बुधवार को मोदी मंत्रिमंडल विस्तार की सूची में 15वां नाम था।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *