वीरभद्र के निधन पर हमीरपुर में नहीं होगा अनुराग के मंत्री बनने का जश्न

Share

 

\"\"

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन की खबर मिलते ही पूरे प्रदेश में मातम छा गया। वीरभद्र सिंह के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री मंत्री प्रेम कुमार धूमल ने दुख जताया है। वीरभद्र सिंह के निधन पर जहां कांग्रेस ने अपने सारे कार्यक्रम स्थगित किए हैं वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने भी अनुराग ठाकुर के कैबिनेट मंत्री बनने पर जिला में मनाए जाने वाले जश्नों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के निधन के चलते बीजेपी द्वारा हमीरपुर में किसी भी प्रकार का जश्न नहीं मनाया जाएगा।

प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि वीरभद्र सिंह 6 बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे चुके हैं और दो बार केंद्र सरकार में मंत्री पद पर रह चुके हैं जो हिमाचल प्रदेश के लिए गौरव की बात है। हिमाचल प्रदेश ने एक महान राजनीतिक योद्धा को खो दिया है। वीरभद्र सिंह बहुत बड़े फाइटर थे। उन्होंने जीवन में बहुत संघर्ष कर जीत हासिल की है। प्रेम कुमार धूमल ने दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए भगवान से प्रार्थना की है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *