करसोग। तत्तापानी में सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की स्मृति में पौधरोपण किया गया। यहां कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं सहित महिला मंडल तत्तापानी व महिला मंडल ठोगी ने खाली पड़ी भूमि में विभिन्न प्रजातियों के करीब 200 पौधे रोपे। इसमें जामुन, दरेक, दाडू व अन्य वनस्पतियों रोपे गए। स्थानीय लोगों ने इन पौधों को बचाने का भी संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस के सांवीधार जिला परिषद वार्ड के अध्यक्ष हेतराम शर्मा, कांग्रेस जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं आरजीपीआर एस राज्य महासचिव भगत राम व्यास, कांग्रेस नेता संजय शर्मा, वरिष्ठ नागरिक भीम चंद वर्मा,उप-प्रधान ग्राम पंचायत तत्तापानी विरेंद्र कपिल,पूर्व उप-प्रधान प्रेम वर्मा, कांग्रेस नेता पद्म देव शास्त्री,पूर्व वार्ड सदस्य मनोहर लाल, तत्तापानी महिला मंडल प्रधान तारामणि, महासचिव बबली रैना, कुसुम, रेवती देवी,कलासू देवी महिला मंडल ठोगी प्रधान अमना वर्मा, महासचिव उर्मिला वर्मा, पूर्व वार्ड सदस्य कल्पना शर्मा, हेमलता शर्मा, संध्या शर्मा,व्यासा शर्मा,कला वर्मा, सुनीता वर्मा, रीमा वर्मा एवं अन्यों ने भाग लिया।